क्या उल्लू के घर मे रहने से लक्ष्मी मिलती है ?
कल पंकज जी की पोस्ट पढी थी जिसमे उन्होंने अशोक के पत्ते के बारे लिखा था।और उनकी उसी पोस्ट ने हमारे मन मे ये जिज्ञासा जगाई और आज इसलिए हम ये सवाल पूछ रहे है।असल मे हमारे इस गोवा वाले घर मे भी एक उल्लू महाराज रहते है , आम तौर पर तो ये रात मे ही बाहर निकलते है पर एक बार ये महाराज शाम को ही बाहर निकल आए थे इन्हे शायद कुछ समय का confusion हो गया था। :) पर जब तक हम कैमरा लाते ये महाशय वापस अपने घर मे चले गए थे। और फ़िर रात होने पर ही निकले थे। इस फोटो मे आप इन्हे देख सकते है । हालांकि फो टो ज्यादा अच्छी नही आई है क्यूंकि एक तो रात हो गई थी और दूसरे एक - दो फोटो खींचवाने के बाद ये उड़ जाते है । अब तो कभी - कभार हम इन उल्लू महाराज से ( बिल्कुल सलीम अली की तरह ) बात भी करते है । :) वैसे इस सवाल पर दो तरह की धारणाएं हम सुनते रहे है । १ ) आज नही हमेशा लोगों को कहते सुना है की जिस घर मे उल्लू ब...