कभी कभी मेरे दिल में ( अनलॉक २.० ) छठां दिन
कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है कि कोरोना ने हमारी जिंदगी ही नहीं बदली बल्कि जिंदगी का नज़रिया ही बदल दिया है । कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है कि फिर कब हम दोस्तों से गले मिल पायेगें कब हम दीदी लोगों के घर जा पायेंगें । कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है कब बिना मास्क के हम आज़ादी से घूमेंगें कब बेफ़िक्री से शॉपिंग और मॉल घूमने जायेगें । कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है कि आख़िर कब तक हम घरों में बंद रहेंगें आख़िर कब तक हम आत्म निर्भर बनते रहेंगें । कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है कि ये खयाल शायद मेरे ही नहीं हम सबके दिल में ये खयाल आते है । 😏😒😫☹️