Posts

Showing posts with the label indigo

राजीव प्रताप रूडी बन गए है सह -पायलट

Image
जी हाँ राजनीति के साथ-साथ राजीव प्रताप रूडी अब सह-पायलट भी बन गए है। आजकल वो सह-पायलट की हैसियत से इंडिगो एयर लाईन्स के हवाई जहाज उड़ा रहे है। है ना चौंकाने वाली बात । कल इंडियन एक्सप्रेस अखबार मे जब हमने ये खबर पढ़ी थी। तो हम भी कुछ चौंक गए थे । खैर आप भी खबर पढ़िए और उनकी ये फोटो देखिये । अब ई-पेपर मे तो फोटो नजर नहीं आ रही है इसलिए हम कैमरे से खींच कर यहां लगा दे रहे है। वैसे एक बात है राजीव रूडी पायलट की ड्रेस मे काफी स्मार्ट लग रहे है । क्यूँ ठीक कह रहे है ना। :)