प्लास्टिक के कूड़े की जटिल समस्या
दो दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है और प्लास्टिक के बैग के साथ पाये जाने पर फ़ाइन भी देना पड़ेगा । और उम्मीद करते है कि ये अभियान सफल हो । वैसे कुछ महीने पहले दिल्ली में भी प्लास्टिक बैग और अन्य प्लास्टिक की चीज़ों पर बैन लगाया था और फाइन भी लगाया था पर बस कुछ दिन बाद सब कुछ फिर पहले जैसा हो गया । मललब हर जगह प्लास्टिक का प्रयोग दुबारा शुरू हो गया । क्योंकि यहाँ पर फाइन शायद कम था । 🙁 वैसे इस प्लास्टिक की समस्या और पर्यावरण को नुक़सान पहुँचाने में हम सबका भी बड़ा हाथ है । क्यों आपको ऐसा नहीं लगता है । हमें याद है हमारी मम्मी घर में कपड़े के झोले जी हाँ पहले झोला ही हुआ करता था ,जिसे अब बैग कहते है बनाकर रखती थी और जब भी नौकर फल सब्ज़ी या कुछ और सामान लेने जाता था तो हमेशा कपड़े के झोले में ही सामान लाता था । और सभी दुकानों पर वो चाहे फल -सब्ज़ी की हो या फिर राशन या पंसारी की हो सभी अखबार के बने हुये पैकेट रखते थे । और इनमें ही सामान देते थे । अस्सी के दशक तक तो प्लास्टिक का कम ही इस्तेमाल होता था । उस समय तो शादी ब्याह में भी खाने पी...