Posts

Showing posts with the label अवार्ड

श्रुति-गोरे ने ये साबित किया कि ......

१० जून को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इस साल के राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार प्रदान किए। श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने श्रुति और गोरे को बालश्री award प्रदान किया। श्रुति और गोरे जुड़वाँ बहने है । ये दोनों बहने कानपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। श्रुति और गोरे की उम्र १६ साल है। ये दोनों बहने बहुत सुंदर पेंटिंग्स करती है।और गाना भी अच्छा गाती है। पूरी ख़बर इस लिंक पर जाकर पढिये। इन दोनों बहनों ने ये साबित कर दिया की अगर मन मे चाह हो तो जीवन मे कुछ भी हासिल किया जा सकता है। और अपनी मंजिल हासिल करने मे ना तो कोई बीमारी और ना ही समाज कोई बाधा खड़ी कर सकता है । श्रुति और गोरे के माता - पिता को भी श्रेय जाता है जिन्होंने अपनी बेटियों को जीवन से हारना नही बल्कि जीवन को जीतना सिखाया है ।

आख़िर आमिर खान ने अवार्ड ले ही लिया.

आमिर खान और अवार्ड !! इतने सालों से आमिर खान किसी भी अवार्ड फंक्शन मे ना तो जाते थे और ना ही कोई अवार्ड लेते थे।वो चाहे फ़िल्म फेयर अवार्ड हो या ज़ी सिने अवार्ड हो या फ़िर आई फा अवार्ड ही क्यों ना हो। आमिर ने अपना उसूल बना रखा था इस तरह के अवार्ड फंक्शन से दूर रहने का। पर कल आमिर ने अपने उसूल को तोड़ा । क्या कहा आपको यकीन नही हो रहा है तो इस लिंक पर क्लिक करिये और ख़ुद देखिये और पढिये । और कल आमिर ना केवल अवार्ड फंक्शन मे गए बल्कि ख़ुद ही अवार्ड भी लिया । आमिर खान को ये स्पेशल अवार्ड उनके हिन्दी सिनेमा मे किए गए योगदान के लिए दिया गया है । कल मुम्बई मे हुए एक समारोह मे लता मंगेशकर ने मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड आमिर खान को दिया ।और अवार्ड लेते हुए आमिर भी खुश ही लग रहे थे।

Atonement (एक झलक )

अतोनेमेंट इस साल के ऑस्कर के लिए nominated हुई है । इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड के लिए सात श्रेणियों मे nominate किया गया है । कल हमने ये फिल्म देखी तो सोचा की आज इसके बारे मे ही लिखा जाये । यूं तो इस फिल्म की कहानी द्वितीय विश्व युद्ध के समय को दर्शाती है और साथ ही ये कहानी एक परिवार पर आधारित है और मुख्य रुप से cecilia,briony,roobie पर ही आधारित है। कि किस तरह एक छोटी सी गलती से सबकी जिंदगी बदल जाती है। cecilia और robbie एक -दुसरे से प्यार करते है पर एक ऐसी गलती जो की robbie ने की ही नही थी और जिसके लिए robbie को जेल जाना पड़ता है।यही सबकी जिंदगी बदल देता है। विश्व युद्ध के समय जेल मे गए लोगों को ये option होता था कि या तो वो जेल मे रहे या आर्मी मे भर्ती हो जाएँ ।और robbie आर्मी मे भर्ती हो जाता है।बाद मे briony ,robbie और cecilia का क्या होता है. ये ही तो सस्पेंस है. बाक़ी की कहानी हम नही बता रहे है। इस फिल्म मे कई flash backs है।फिल्म का संगीत तो ठीक था पर कुछ सीन मे फोटोग्राफी बहुत अच्छी है।पर एक्टिंग सबकी ठीक ही लगी।briony के किरदार को बचपन से बु...