Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #हैल्पर #कामवाली #मास्क #हैंडसैनिटाइजर #

हमने तो बुला लिया 😛

Image
हाँ हाँ सही पढ़ रहें है । अब वो क्या है ना कि छठां महीना चल रहा है 😜 और अब सारा काम करना थोडा भारी लगने लगा है । और पिछले यानि पाँचवें महीने में हमने ऊह आह आउच के बारे में लिखा भी था । तो हमने सोचा कि ये ऊह आह आउच कहीं ज़्यादा ना बढ जाये । इसलिये हमने पार्वती यानि कि हमारी हैल्पर (कामवाली ) को आज से वापिस काम पर बुला लिया है । वैसे अभी सिर्फ़ बर्तन ही धुलता रहें है । बाक़ी और कोई काम जैसे डस्टिंग और झाड़ू और खाना वग़ैरा नहीं बनवा रहें है । वैसे उसकी और अपनी दोनों की सुरक्षा का खयाल रखा है । क्योंकि ख़तरा तो दोनों के लिये ही है । और उसके आने के पहले सारे इंतज़ाम भी कर लिये मसलन हैंड सैनिटाइजर और मास्क ख़ास उसी के लिये मँगवाया है और दरवाज़े के पास ही रख दिया है । ताकि जैसे ही वो आये तो पहले हाथ सैनिटाइज कर ले और नया मास्क पहन ले और तब ही किचन में जाये । और काम करके वापिस जाते समय मास्क को नीचे डस्टबीन में डालकर जाये । अभी तो आज पहला दिन था उसका काम का । हो सकता है इतने महीनों बाद काम करने से उसे कुछ परेशानी हो पर हमें जो इतने महीनों से काम ...