Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #लॉकडाउन #कवैरंटाईन #किटी #ज़ूम #वर्चुअलकिटी #

एकदम मस्त रही वर्चुअल किटी ( लॉकडाउन ४.० ) नवाँ दिन

कल आपसे कहा था ना कि हम वर्चुअल किटी में जा रहें । तो सोचा बता दें कि कैसी रही हमारी किटी । पोस्ट थोड़ी लम्बी है । 😛 अब इस कोरोना के चलते लॉकडाउन और लॉकडाउन के चलते हम सब घरों में बंद । अब जब घर से बाहर नहीं जा सकते तो किटी तो बंद होनी ही थी । हम सभी का मन मचलता था कि कैसे मिला जाये और कैसे किटी की जाये । कुछ दिन पहले एक किटी मेंबर विजेता ने कहा भी कि ज़ूम पर वर्चुअल किटी की जाये पर हम लोगों ने मना कर दिया क्योंकि ज़ूम को सब लोग कहते है कि सेफ़ नहीं है । और फिर बात आई गई हो गई । पर फिर जब हम लोगों में बाक़ी बचे किटी मेंबर को मनी ट्रांसफ़र की बात हुई तो एक बार फिर विजेता ने ज़ूम पर किटी करने को कहा तो हम सब तैयार हो गये । तो सबसे पहले तो हम सभी ने ज़ूम डाउनलोड किया । तो चार पाँच दिन पहले हम सबने सविता को किटी मनी ट्रांसफ़र किया और फिर उसने किटी की थीम बताई कि सबको सिर पर एक बैंड सा पहनना है जिसपर स्टे होम स्टे सेफ़ लिखना था और बीच में लाल रंग से कोरोना बनाना था । फिर तंबोला खेलने के लिये सविता ने सबको टिकट भेजे और हम लोगों ने वही टिकट पेपर पर बना लिया । और सब लोग ...