Posts

Showing posts with the label #अरूनाचलप्रदेश #अपातानी #ट्राईब #फ़ेस्टिवल #डाँस #जीरो #निशिंग #गालो #ईटनगर #

मीठी यादें ज़ीरो की

आज सुबह जैसे ही फेसबुक खोला तो उसमें सात साल पुरानी फ़ोटो दिखी जिसे हमनें शेयर किया । कई बार हम लोग फ़ोटो को लगा कर भूल जाते है पर फेसबुक कभी एक साल पुरानी तो कभी दो साल पुरानी और कभी सात साल पुरानी कोई फ़ोटो को अचानक दिखा देता है और हम लोग वापिस उन्हीं लम्हों में पहुँच जाते है । आज की फ़ोटो देखकर जीरो जो कि अरूनाचल प्रदेश का एक डिस्ट्रिकट है उसकी याद ताज़ा हो आई ,जब हम लोग ज़ीरो गये थे इनके दृी फ़ेस्टिवल को देखने । वैसे यहाँ पर दूसरी ट्राईब भी रहती है पर मुख्य ट्राइब अपातानी है । ज़ीरो इटानगर से लगभग १६० कि. मी. की दूरी पर है । और तब चार घंटे का समय लगता था , एक तो पहाड़ी रास्ता दूसरा जगह जगह सड़क बनती रहती थी । वैसे हो सकता है अब रास्ते पहले से अच्छे हो गये होगें । यूँ तो अरूनाचल प्रदेश में सभी औरतें बड़ी ख़ूबसूरत होती है और अपातानी औरतें भी बहुत सुंदर होती है । पर जो वहाँ की वृद्ध औरतें है उनके चेहरे पर टैटू बना हुआ देखा जा सकता है माथे पर एक लम्बी सी लकीर और ठुड्डी पर चार या पाँच छोटी छोटी लकीरें । और नाक के दोनों तरफ़ में बड़ी ,काली सी लकड़ी की बाली सी पहनती है । और ये टैटू ...