Posts

Showing posts with the label #स्वतन्त्रतादिवस #आज़ादी #पन्द्रहअगस्त #झंडा #स्कूल #राष्ट्रगान #देशभक्ति #

झंडा ऊँचा रहे हमारा

आज हम सब भारतवासी भारत देश का बहत्तरवां स्वतन्त्रता दिवस मना रहे है । आज के दिन देश आज़ाद हुआ था । अंग्रेज़ों की ग़ुलामी से देश स्वतन्त्र हुआ था और इस आज़ादी को हासिल करने के लिये हज़ारों लाखों लोगों ने अपने प्राणों की क़ुरबानी दी थी । और उनकी क़ुरबानी की वजह से ही हम सब आज़ाद भारत में साँस ले रहे है । तो सबसे पहले तो सभी को स्वतन्त्रता दिवस की खूब सारी शुभकामनाएँ । एक समय था जब स्वतन्त्रता दिवस की सुबह से ही हर गली और चौराहे पर लाउड स्पीकर पर देशभक्ति के गीत बजने लगते थे और पूरा माहौल देशभक्ति के रंग से सराबोर हो जाता था । और क्या जोश और देशप्रेम से ओतप्रोत गीत होते थे । याद तो होगा ही -- दे दी हमें आज़ादी बिना खड बिना ढाल ये देश है वीर जवानों का ,अलबेलों का मस्तानों का , मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती ऐ मेरे वतन के लोगों ,ज़रा ऑंख में भर लो पानी कर चले हम फ़िदा जान ओ तन साथियों वतन की राह में वतन के नौजवान शहीद हों मेरा रंग दे बसंती चोला सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा नन्हा मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूँ वैसे आजकल भी लोग देशभक्ति के अलग रंग में रं...