Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #लॉकडाउन #कवैरंटाईन #एसी #सर्विस #

कितना काम बढा दिया है इस कोरोना ने ( लॉकडाउन ३.० ) नवाँ दिन

इस कोरोना ने तो हम सबका काम इतना अधिक बढ़ा दिया है ये तो बताने की ज़रूरत नहीं है । और इस कोरोना के चक्कर में आजकल हर चीज़ को सैनीटाइज करने से काम भी बहुत बढ जाता है और कभी कभी थक भी जाते है । अभी चार पाँच दिन पहले हमने ए.सी . सर्विस के लिये बुलाया था । अब ये मत कहिये कि क्या ज़रूरत थी । मालूम है नहीं बुलाना चाहिये पर मजबूरी थी । अरे भाई ए.सी में से पानी गिरने लगा था तो बुलाना ही पड़ा । वरना जाली वग़ैरा तो हम लोगों ने ख़ुद ही साफ़ कर ली थी । तो सबसे पहले तो उन्हें ग्लवज और चप्पल दी पहनने को । उसके बाद ही उन्हें घर में आने दिया । वो लोग तो मास्क पहने ही थे पर जितनी देर वो लोग घर में काम करते रहें उतने समय तक हम लोगों ने भी मास्क पहने रखा । और वो लोग कोई भी स्विच या रिमोट वग़ैरा ना छुयें , ये कोशिश रही । पर कहाँ तक बचायेंगे , फिर भी कुछ ना कुछ तो छू ही जाता है । अब आख़िर ए.सी को तो उन्होंने साफ़ किया ही । खैर ए.सी तो वो लोग साफ़ करके चले गये उसके बाद हर चीज़ और जगह को सैनीटाइज करना पड़ा । क्या दरवाज़ा क्या सीढ़ी हर चीज़ को और तो और ए.सी पर भी स्प्रे करना पड़ा । और पूरे घर ...