Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #वायरस #लॉकडाउन #कवैरंटाईन #कामवाली #हैल्पर #

दीदी हम बोर हो रहें है ( लॉकडाउन २.० ) सातवाँ दिन

ये हम नहीं हमारी कामवाली हैल्पर का कहना है । 😊 जब से ये लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से घर में काम के लिये आने वाले सभी हैल्पर छुट्टी पर ही है । ऐसे में हम हफ़्ते में एक बार हम अपनी खाना बानाने वाली से बात करते है । शुरू में तो वो कहती थी कि दीदी आपको सारा काम करना पड़ रहा होगा । और जब हमने उससे कहा कि तुम अब कुछ दिन आराम कर लो तो बोली आराम कहाँ दीदी । घर में भी तो पूरा काम करना पड़ ही रहा है । तो हमें लगा कि हैं घर में तो वो पहले भी सारा काम करती रही होगी पर शायद तब हमारे घर काम के लिये आने पर उसे ब्रेक मिल जाता होगा । मतलब जब वो हमारे घर काम के लिये आती होगी तो शायद थोड़ी देर के लिये अपने घर परिवार की समस्यायें भूल जाती होगी । ऐसा हमारा सोचना है । आज हमने उससे बात की और हाल चाल लिया तो वो बोली कि अभी तक तो सब ठीक ठीक ही है । बस हम घर में रह रहकर बोर हो रहें है । और एक सेकेंड के लिये तो हम सकते में ही आ गये । फिर हमने पूछा कि बोर क्यूँ हो रही हो । तो वो बडे मज़े से बोली कि दीदी पूरे समय घर में ही बंद रहते है । कहीं बाहर निकल नहीं पा रहें है । वैसे हमें उससे ऐसे जवाब की उ...