गोवा मे सड़क यातायात कितना सुरक्षित ?
जब से ये नया साल शुरू हुआ है हर जगह कोई ना कोई हादसा हो रहा है तो भला गोवा कैसे इससे अछूता रहता। कल दोपहर गोवा मे भी pernem के पास एक सड़क दुर्घटना जिसमे एक टैंकर जो की रासायनिक तत्वों से भरा था और एक मिनी बस की टक्कर हो गयी थी। उस दुर्घटना मे एक ही परिवार के बारह लोगों की मृत्यु हो गयी और अन्य दस लोग घायल है। मिनी बस मे गुजरात के एक ही परिवार के २२ लोग थे । जिसमे एक नव - विवाहित जोडा भी था । ये पूरा परिवार गोवा घूमने आया था और गोवा से वापिस लौट रहा था । इस दुर्घटना मे मिनी बस वाले की शायद कोई गलती नही थी पर फिर भी टैंकर की तेज रफ़्तार और टैंकर ड्राइवर का एक मोड़ पर गाड़ी को कण्ट्रोल ना कर पाने की वजह से मिनी बस के यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी और टक्कर इतनी तेज थी की टैंकर का ड्राइवर भी बच नही पाया । उसकी भी घटना स्थल पर मृत्यु हो गयी । गोवा मे आम तौर लोग बहुत तेज गाड़ी चलते है और यहां की अजीब बात ये है की यहां पर लोग हार्न बहुत कम बजाते है।हर कोई आपसी सूझ-बूझ से गाड़ी चलते है।...