घुघरी (हरी मटर की )
परसों हमने अपनी एक पोस्ट ( न जाड़ा न अंगीठी न मूंगफली )पर घुघरी का जिक्र किया था तो प्रभात जी ने अपनी टिप्पणी मे पुछा था की ये घुघरी क्या है तो सोचा क्यों न आज घुघरी ही बना ली जाए वैसे भी जाड़े और हरी मटर का मौसम ज्यादातर जगहों पर चल रहा है । और घुघरी १०-१५ मिनट मे बन जाती है । सामग्री -- हरी मटर के दाने - १/२ किलो बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च - १ बारीक़ कटा हुआ लहसुन -६-७ बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया जीरा --१/२ चम्मच oil या देसी घी --१ या २ चम्मच नमक --स्वादानुसार विधि-- सबसे पहले हरी मटर को छील लीजिये और फ़िर एक कढाई मे oil या घी डालकर उसमे जीरा डाले फ़िर लहसुन और कटी हुई हरी मिर्च डाले और ५-६ सेकंड के लिए भूने जिससे लहसुन थोड़ा लाल हो जाए और फ़िर उसमे हरी मटर के दाने डालकर ढक दीजिये और आंच धीमी कर दीजिये और बीच-बीच मे चलाते रहिये । जब मटर का पानी सूखने लगे तो उसमे नमक डाल दीजिये और थोडी देर और पकाइए । और बस ऊपर से हरा धनिया डालकर सजा दीजिये । हो गई घुघरी तैयार । वैसे हम कभी - कभी घुघरी मे एक आलू भी छोटा - छोटा काट कर डाल देते है ।:) है न आसा...