Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #कवैरंटाईन #अनलॉक #आईमेकअप #मसकारा #आईशैडो #आईलाइनर #

आई मेकअप हुआ ज़रूरी 😁 ( अनलॉक २.० ) नवाँ दिन

जी हाँ 😁 हमें तो कुछ ऐसा ही लग रहा है कि कोरोना के चलते अब आई मेकअप सबसे अहम और ज़रूरी हो जायेगा । क्योंकि कोरोना के कारण मास्क भी अब हम लोगों के कपड़ों की तरह ही हो गया है । अब जब हम मास्क पहनते है तो आधे से ज़्यादा चेहरा तो मास्क ही ढक लेता है और नज़र आती है आँखें । तो अब तो सबसे ज़्यादा ध्यान आँखों के ही मेकअप करने पर रहेगा । अब हम जो कभी भी आई मेकअप नहीं करते थे पर हमें भी अब ये सीखना पड़ेगा । क्योंकि हमें तो हमेशा से ही लिपस्टिक लगाना ज़्यादा पसंद रहा है । 😊 पर मास्क के कारण लिपस्टिक लगाना कम करना पड़ेगा क्योंकि लिपस्टिक लगाने के बाद मास्क पहनने में सारी लिपस्टिक मास्क में लग जाती है । 😛 अब लिपस्टिक भले ना लगाओ क्योंकि मास्क तो पहनना ही होगा पर आँखों को जरूर सजाना होगा । वरना तैयार होना अधूरा लगेगा । अब तो आई लाइनर ,मसकारा, आई शैडोज़ रखने पडेगें । 🤗 क्या कोरोना तुमने अच्छी मुसीबत कर दी है । खामखां में । 😇