थोड़ी आज़ादी (अनलॉक १.० ) पहला दिन
आज से अनलॉक वन की शुरूआत हो रही है । मतलब अब धीरे धीरे ताला खुलना शुरू यानि कि पाबंदियों हटनी शुरू हो रही है । मतलब अब घर से बाहर निकलने की आजादी मिल रही है । पाबंदियाँ जरूर हटनी शुरू हो रही है पर अभी सावधानी बरतने की भी ज़रूरत है । क्योंकि अब सरकारों का मानना है कि कोरोना तो अभी जल्दी कहीं जाने वाला नहीं है और हम सबको अब इसके साथ ही जीने की आदत डालनी है । पर इसका मतलब ये नहीं है कि पाबंदी हटते ही सब लोग बाहर निकल पड़ें क्योंकि ऐसे में ही तो सबसे ज़्यादा ख़तरा है । क्योंकि हम लोग कहीं तो सोशल डिसटेंसिंग मानते है और कहीं नहीं । वैसे भी अब तो कोरोना से बचने के लिये हम सबको ख़ुद ही सचेत रहना होगा क्योंकि सरकारों ने तो अपना पल्ला झाड़ लिया है । वैसे लॉकडाउन के चलते तो कोरोना के मामले रोज ही बढ़ते रहें है अब देखना ये है कि अनलॉक में क्या होता है । अभी तो यही कहा जा सकता है कि सावधानी हटी , दुर्घटना घटी । तो फिलहाल हम तो अभी बाहर निकलने नहीं जा रहें है और आप भी घर से बाहर निकलने की जल्दी मत करियेगा । क्योंकि अधिकतर लोग यही सोचकर बाहर निकलेंगे कि अब तो कोई रोकटोक नही है । अब पिछ...