Posts

Showing posts with the label टी.वी.

कुछ बातें सीरियल की....

आज कई दिनों बाद हम टी.वी.पर आने वाले कुछ सीरियल की बात करने जा रहे है। अरे-अरे आप भागिये मत । इतना डरने की जरुरत भी नही है। असल मे वो क्या है ना कि आजकल न्यूज़ देखना भी उतना ही दुखदायी होता जा रहा है जितना कि टी.वी.सीरियल। अब टी.वी.सीरियल की बात हो और बालाजी का नाम ना आये तो ये तो संसार का आठवां आश्चर्य हो जाएगा आख़िर एकता कपूर टी.वी.जगत की पहली सोप क्वीन (अरे साबुन नही सीरियल की)जो मानी जाती है। पर आज हम एकता कपूर के सीरियल की बात नही करेंगे। वो क्या है ना कि बीच मे कुछ दिनों के लिए हमने सीरियल से ब्रेक ले लिया था पर आजकल फिर से हम सीरियल देखने लगे है। ओह्हो आप बड़ी जल्दी घबरा जाते है कि अगर एकता की नही तो फिर आख़िर हम किसकी बात करने जा रहे है। तो जनाब जैसा की हमने एक बार पहले भी कहा था कि सोनी पर आने वाला सीरियल विरूद ्व बहुत अच्छा है और एक बार फिर हम आपसे कहते है कि विरूद्व बहुत अच्छा सीरियल है। कम से कम सास -बहू की तरह उबाऊ और खीचाऊ सीरियल नही है। जितनी दमदार कहानी है उतनी ही दमदार सारे कलाकारों की एक्टिंग भी है। वो चाहे स्मृति इरानी हो या विक्रम गोखले हो या सुशांत सिंह या फि...

संगीत के युद्घ और योद्धा

आज कल हर चैनल चाहे वो ज़ि हो चाहे सोनी हो और चाहे स्टार प्लस हो सभी चैनल उस एक आवाज को ढूँढ रहे है जो हिंदुस्तान की आवाज बन सके। हालांकि नाम अलग -अलग है। ज़ि पर संगीत का प्रथम विश्व युद्घ सा,रे,गा,मा,पा , २००७ है तो सोनी पर इंडियन आइडल है तो भला स्टार कैसे पीछे रहता उनके कार्यक्रम का नाम वॉइस ऑफ़ इंडिया है। इन तीनों कार्यक्रम के जज भी हिंदी फिल्मों जाने-माने संगीतकार लोग है जो भाग लेने आये हुए लोगों की धज्जियां उड़ाने मे जरा भी संकोच नही करते है। अभी तो सिर्फ सोनी और ज़ि पर ही शुरू हुआ है स्टार वाला तो शायद १८ से शुरू होगा। सोनी पर अन्नू मलिक तो ऐसे लोगों की बेइज्जती करते है की क्या कहा जाये। और उदित नारायण तो बिल्कुल बेपेंदी का लोटा जैसे है,अरे हम यूं ही थोड़े ही कह रहे है। आप लोगों को तो पता ही है कि हम टी.वी देखते है तो पिछले हफ्ते हमने भी इंडियन आइडल देखा। एक असम कि सीढ़ी-साधी लडकी ने काफी अच्छा और सुर मे गाना गाया पर अन्नू मलिक जी को पसंद नही आया हालांकि जावेद अख़्तर और अलीशा को उसका गाना पसंद आया था पर चुंकि अन्नू मलिक नही चाहते थे कि वो लडकी आगे बढ़े इसलिये जैसे ही उदि...