Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #पिज़्ज़ा #मैगी #फेसबुक #वहाटसऐप #एक्सरसाइज़ #वैक्यूमक्लीनर #

आलस क्या होता है भूल ही गये थे 😁

पर कल हमने फिर से जाना कि आलस क्या होता है । 😃 कल बड़े समय बाद तकरीबन पाँच महीने बाद हमने संडे को बिलकुल संडे की तरह बिताया । मतलब फ़ुल ऑन आलस से भरपूर । अरे जैसा आप सोच रहें है वैसा बिलकुल नहीं है । हमारी काम वाली वापिस नहीं आई है । 😏 इधर जब से कोरोना फैला है तब से तो हर रोज एक ही जैसा । क्या संडे क्या मंडे । हर रोज एक ही रूटीन सुबह उठो ,एक्सरसाइज़ करो फिर किचन का काम धाम करो ,डस्टिंग करो ,छोटू से ( वैक्यूम क्लीनर ) से झाडू लगवाओ, लंच डिनर बनाओ वग़ैरा वग़ैरा । पर कल हमने सब कामों से ब्रेक ले लिया था । यानि संडे को हम सुबह तो जरूर उठे पर एक्सरसाइज़ नहीं करी क्योंकि कभी कभी तो उसमें भी ब्रेक लेना चाहिये । 😜 और जब एक्सरसाइज़ नहीं की तो थोडा आलस सा चढ़ा रहा पूरा दिन और बस फिर क्या पूरा दिन बस यूँ ही बिता दिया इधर उधर डोलते हुये । कुछ ज़्यादा काम धाम नहीं किया । और तो और पूरा दिन फेसबुक और वहाटसऐप तक नहीं देखा । हाँ बस एक बार सुबह देखा था पर फिर फोन भी देखने का मन नहीं हुआ । 😛 और खाने में भी शॉर्ट कट मार दिया । लंच में पिज़्ज़ा बना दिया जो पन्द्रह मिनट में बन जाता है ...