ऊह आह आउच
आजकल काम करते करते यही हाल हो रहा है ।😘 जहाँ जरा सा कंधे पर दबाओ तो फट से आवाज़ निकलती है ऊह । पैर को जरा दबाओ तो आह की आवाज़ निकलती है और कमर को तो जब हाथ लगाओ तो आउच की आवाज़ निकलती है । 😝 ( बिलकुल धक धक वाले गाने की स्टाइल में ) 😂 यूं तो कोरोना ने काम में काफ़ी पक्का कर दिया है । पर फिर भी हम जो इतने आराम परस्त थे तो कभी कभी काम करते करते ऊह आह आउच के चक्कर में फँस ही जाते है । अब अपना तो ऐसे ही ऊह आह आउच करते करते काम धाम हो रहा है । आप लोगों का पता नहीं । 😁 क्या आपको भी ये ऊह आह आउच वाली फीलिंग आती है । 🤓