बाथरूम क्लीनर का रिव्यू (अनलॉक २.० ) ग्यारहवाँ दिन
कुछ दिन पहले हमने अपने इस बाथरूम क्लीनर रूपी हैल्पर के बारे में आप लोगों को बताया था । तो चलिये अब चूँकि हमने इसे इस्तेमाल किया है तो उसी के बारे में थोडा और डीटेल में बताते है ।क्योंकि हमारी एक फ़्रेड ने भी इसके बारे में पूछा था । ये सही है कि इससे बाथरूम की ज़मीन और दीवार पर लगी टाइल्स को साफ़ करने में अच्छा रहता है । क्योंकि ब्रश या झाड़ू से साफ़ करनें में मेहनत तो लगती ही है साथ ही बैठकर ज़मीन साफ़ करनी पड़ती है । तो उस झंझट से ये मुक्ति दिलाता है । और चूँकि इसमें रॉड लगा है तो बस खडे खडे जहाँ भी सफाई करनी है वहाँ कर सकते है । पर ऐसा नहीं है कि एक ही दिन की सफाई में ये टाइल्स को बिलकुल नया सा कर देगा । हाँ जब इसमें ब्रश को बदलना होता है तो चूँकि अभी ये नया नया है तो हमें थोडा ज़ोर लगाना पड़ता है । और हाँ क्योंकि ये मशीन है तो कभी कभी सफाई करते हुये छींटे भी उछालती है ।वैसे तो ब्रश वग़ैरा से सफाई में भी थोड़े बहुत छींटे तो पड़ते ही है । और इसमें ये ध्यान देने की सबसे ज़रूरत है कि इसके ऊपर डायरेक्ट पानी नहीं पड़ना चाहिये । वरना ये ख़राब हो सकता है । क्योंकि ये बैटरी स...