Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कवैरंटाईन #कोरोना #वायरस #एक्सरसाइज़ #फ़िट #म्यूज़िक #

फ़िट रहना भी ज़रूरी है ( सातवाँ दिन )

आज के हालात ऐसे है कि हम सबका फ़िट रहना बहुत ज़रूरी है । अब आप कहेगें कि जब हम लोग घर का सारा काम ख़ुद ही कर रहे हैं तो भला एक्सरसाइज़ की क्या ज़रूरत है । जी हाँ बिलकुल ज़रूरत है क्योंकि आम तौर पर हम लोग या तो बाहर वॉक के लिये जाते थे या जिम वग़ैरा भी जाते थे। पर इस कवैरंटाईन के चलते सभी कुछ ठप्प सा हो गया है । ये ज़रूर है कि आजकल घर का काम करते हुये हमें लगता है कि कुछ और एक्सरसाइज़ की ज़रूरत ही नहीं है । पर नहीं । ऐसा नहीं है । अगर फ़िट नहीं रहेंगे तो सारा काम कैसे करेंगे । एक्सरसाइज़ तो अपने आप को स्ट्रोंग और सेहतमंद बनाने के लिये करनी चाहिये ।जिसकी आज के समय में हम सबको अभी बहुत ज़रूरत है । वो कहते है ना फ़िट रहो काम करो । हमें आम तौर पर घर में एक्सरसाइज़ करना बिलकुल भी पसंद नहीं है । वैसे हम बहुत ज़्यादा करते भी नहीं है क्यों कि वो क्या है ना हम थोड़े आलसी टाइप के हैं। 😛 हाँ वॉक ज़रूर कर लेते है ( और इसका श्रेय हमारे पतिदेव को जाता है ) अब तो वॉक में मजा आने लगा है वरना पहले तो हमें वॉक में भी बड़ी बोरियत लगती थी । अब पहले थोड़ा पतले भी तो थे ना । 😀 खैर आजक...