Posts

Showing posts with the label #बहनें #रीयूनियन #फ़ोटोसेशन #गिफ़्ट #

अरसे बाद बहनों का रीयूनियन

पिछले हफ़्ते हम बहनें कई साल बाद एक साथ इक्कठा हुई थीं वरना हर बार कोई ना कोई ग़ायब ही रहता था । कितना भी कोशिश करें सब एक साथ एक जगह इक्कठा नहीं हो पाती थी । पर इस बार हम सब एक साथ रहे और जितना मस्ती मजा हुआ उसे लिख कर बयां नहीं किया जा सकता है । हम बहनें तो पहले से ही इस बात के लिये बदनाम है कि हम बोलने के साथ ही इतने ज़ोर से हँसते है कि हम बहनों के अलावा किसी को भी समझ नहीं आता है कि हमने क्या बोला और क्यूँ हम सब ठहाका लगाकर हंस पड़े । और जहाँ तक हम सोचते है ऐसा आप सभी के साथ भी होता होगा । 😁 सब बच्चों का मिलना , गप्पें मारने और सबका मनपसंद खाना ,मनपसंद स्वीट डिश , सच में उन चार दिनों में ऐसा लग रहा था मानो जैसे घर में शादी ब्याह का माहौल हो ,रौनक़ ही रौनक़ , शोर ही शोर ,ठहाकों की आवाज़ , एक दूसरे को हर समय पुकारते रहना कि अरे आ जाओ ,किचन में क्या कर रही हो । साथ बैठो , बातें करो । बीच बीच में एक दूसरे को उपदेश भी देते जाना । शाम को सबका एक दूसरे को गिफ़्ट देना और सबसे ज़रूरी फ़ोटो सेशन । हम बहनें तो फ़ोटो खिंचाने में जरा भी नहीं थकती है पर बच्चे और पतिदेव और जीजाजी लोग न...