Posts

Showing posts with the label #नैनीताल #चाफी #रीलएंडरिवर #एडवैंचरकैंप #रीयूनियन #चाफीनदी #

तीसरा स्कूल रीयूनियन ( २) चाफी रील एंड रिवर एडवैंचर कैम्प

काठगोदाम से हम लोगों को चाफी जाना था । चाफी जोकि नैनीताल से पहले एक छोटा सा गाँव है और जहाँ चाफी नदी बहती है ।यहीं पर जगाती के भांजे कान्हा का रिसॉरट है जहाँ हम सब दो दिन मौज मस्ती करने वाले थे । चूँकि ये रिसॉरट थोड़ा हटकर मतलब शहर से दूर था । कान्हा ने ही हम लोगों को काठगोदाम से लाने के लिये गाड़ियाँ भेजी थी । काठगोदाम से हम लोगों को चाफी रील एंड रिवर् एडवैंचर कैम्प ले जाने के लिये दो बड़ी गाड़ियाँ मय ड्राइवर ( टवेरा और क्वालिस ) आयी थी । चाफी रवाना होने से पहले एक बार फिर से फ़ोटो शोटो खींचीं गई । हम सब में कुछ लोगों को पहाड़ी रास्ते पर चक्कर की परेशानी तो कुछ को गाड़ी की पीछे की सीट पर बैठने में परेशानी थी । पर कुछ हर हालात में ख़ुश और एडजस्ट करने वालीं भी थी । सब लोग दोनों गाड़ियों में एडजस्ट होकर चाफी के लिये चल पडे और चालीस मिनट बाद हम लोग चाफी रिसॉरट पहुँचे तो सबसे पहले तो वहाँ की ख़ूबसूरती साफ़ और स्वच्छ हवा और मौसम पर हम सब फ़िदा हो गये । और पहाड़ों के बीच बने टेंट और बग़ल में पानी के कल कल की आवाज़ सुनते ही सबकी थकान और बीमारी मानो हवा हो गई । इस रिसॉरट में कुल आठ टेंट...