Posts

Showing posts with the label fusion music

अब कार में भी इन्टरनेट कनेक्शन

अरे हम गप्प नही मार रहे है बल्कि सच कह रहे है। अब आजकल तो हर काम इन्टरनेट से जुड़ गया है और लोग हर दम इन्टरनेट से जुड़े रहना चाहते है। वो चाहे घर हो या दफ्तर। पर कार में इन्टरनेट करने में समस्या आती है न। आती है कि नही । तो अब ऐसी कार जिसमे इन्टरनेट कनेक्शन हो और जिससे ड्राइव करते हुए भी इन्टरनेट करा जा सके। कुछ ऐसी ही कार अमेरिका की ऑटोमोबाइल बनाने वाली कंपनी Chrysler बनाने की सोच रही है। इस कंपनी का कहना है की UConnect Web system से वायरलेस कनेक्शन के जरिये कार में नेट किया जा सकेगा। और इस कनेक्शन के जरिये इन्टरनेट से कोई भी चलती गाड़ी में अपने e mail चेक कर सकता है।फोटो और music डाउनलोड कर सकता है और तो और गेम भी खेल सकता है। अरे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जायेगा। अब देखना है कि कार में इन्टरनेट कनेक्शन होने से लोगों को परेशानी होती है या नही। और इसके कुछ फायदे है या नही।

एक शाम हरिहरन के लाइव शो के नाम (soul india)

Image
अभी कुछ दिन पहले हमने euphoria के live show का लुत्फ़ उठाया था और ३० मई को हरिहरन के live show का लुत्फ़ उठाया । ३० मई को गोवा के कला अकेडमी मे गोवा स्टेट फ़िल्म फेस्टिवल मे एक अवार्ड नाईट का आयोजन किया गया था । और ३० मई को ही गोवा को एक राज्य का दर्जा मिला था । और इन दोनों समारोह के लिए हरिहरन का soul india show हुआ और जिसमे हरिहरन ने अपने गीतों से दर्शकों को मोह लिया । इस समारोह का उदघाटन गोवा के मुख्य मंत्री ने किया था । उदघाटन समारोह के बाद बेस्ट फ़िल्म , बेस्ट ऐक्टर , बेस्ट ऐक्ट्रेस , वगैरा को अवार्ड दिया गया । इस मौके पर गोवा के एम . पी . शांता राम नाइक और शेखर कपूर भी थे । शेखर कपूर entertainment society of goa के chairman है । बेस्ट फ़िल्म के लिए अंतर्नाद को अवार्ड मिला । ये फ़िल्म राजेंद्र तलक ने बनाईं है । इस बाई ओर वाली फोटो मे राजेंद्र तलक को अवार्ड हुए आप देख सकते है । अवार्ड की ट्रॉफी देखने मे बहुत ...