Posts

Showing posts with the label forest dept. snake catcher.दिल्ली

अगर सांप पकड़ मे ना आए तो ...( एक और डरावनी पोस्ट )

पंकज जी ने कहा था की २५० पोस्ट होने तक साँपों पर एक पोस्ट हम जरुर लिखे । । उस समय हम सोच रहे थे की आज कल तो हमारे घर मे शांति है (टच वुड) पर तभी ये सांप का किस्सा हमारी एक दोस्त के साथ हुआ तो बस हमने सोचा कि आज इसी घटना पर लिख दिया जाए। अभी ४-५ दिन पहले की बात है ।हमारी दोस्त कुछ १-२ महीने के लिए दिल्ली जा जाने वाली थी।उनके पति देव पहले ही किसी काम से बाहर गए हुए थे और उन दिनों वो अकेले ही रह रही थी।तो हमने एक शाम उनके घर जाने का मूड बनाया।अब चूँकि वो दिल्ली जा रही थी इसलिए shopping के लिए जाती रहती थी। इसलिए हमने अपनी दोस्त को फ़ोन किया ये पूछने के लिए की वो घर पर है या नही । खैर उन्होंने बताया की वो मिसेज जैन के घर जा रही है और वहीं से थोडी देर के लिए बाजार जायेंगी। तो हमने उनके घर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया और अगले दिन दोपहर मे उनके घर गए। और जब हमने पूछ की आप की shopping हो गई तो वो बोली अरे shopping कहाँ की। कल हमारे घर मे तो सांप निकल आया था। और फ़िर जो सुना तो लगा की अच्छा ही हुआ जो हम एक दिन पहले उनके घर नही गए थे । हमारी दोस्त ने बताया की वो जैसे ही मिसेज ...