Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #कवैरंटाईन #उरी #फ़क़ीरा #हाऊइजदजोश#हाईसर #लॉकडाउन #

कितने दिन का लॉकडाउन था ( बीसवाँ दिन )

अरे ओ सखियों कितने दिन का लॉकडाउन था इक्कीस दिन का और अब कितने दिन बचे दो दिन अरे ओ सखियों दो दिन नहीं अभी पंद्रह दिन और बढ़ेगा ( ऐसी ख़बर तो है ) चलो सखियों अपनी कमर कसे रहो क्यों कि अभी इस घरेलू काम काज से जल्दी छुट्टी नहीं मिलने वाली । और वो गाना सुना है ना हिम्मत ना हार फ़क़ीरा चल चला चल । मतलब लगे रहो । अब जब ये कवैरंटाईन आगे बढ़ने वाला है तो हम सबको भी अपनी हिम्मत और जोश को बरक़रार रखना होगा । बिलकुल उसी तरह जैसे उरी फ़िल्म में हीरो पूछता रहता था ना हाऊ इज द जोश । और सारे बटालियन कहती थी हाई सर । ठीक उसी बटालियन की तरह हम सबको भी अपना जोश हाई बनाये रखना है । तो फिर फ़िकर नॉट मतलब चिन्ता किस बात की । जैसे इतने दिन बीते वैसे ये बाक़ी के दिन भी बीत जायेंगे । क्यूँ ठीक कह रहे हैं ना । अब तो सारा काम भी बडे सलीक़े से और अच्छे से होने लगा है । अब तो काम करने के ऐसे पक्के हो गये है कि कुछ पूछिये मत । अरे हम क्या आप लोग भी तो अब सब काम करने में एक्सपर्ट हो रहें है ना । अब पहले तो खाना बनाना दूर की बात थी पर आजकल तो नये नये ट्रायल भी हो रहें है । पर हाँ इस बात का ...