Posts

Showing posts with the label बलुआ घाट

इलाहाबाद की कृष्ण जन्माष्टमी की कुछ फोटो

Image
इस बार बहुत साल बाद जन्माष्टमी पर हम इलाहाबाद मे है तो सोचा की क्यूँ न इलाहाबाद की जन्माष्टमी की झांकी की कुछ फोटो आप लोगों तक पहुंचाई जाए। अब वैसे तो जन्माष्टमी दो दिन प हले ही मनाई गई थी पर इलाहाबाद के iskcon मन्दिर मे ९ दिन तक कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। अब इलाहाबाद मे iskcon और वो भी बलुआ घाट मे ये तो हमें पता ही नही था और अब तो बलुआ घाट कहाँ है याद ही नही है। खैर घर के बाकी लोगों को पता है तो कल हम और भाभी गए iskcon मन्दिर और वहां जाने के लिए तकरीबन पूरा चौक माने साउथ मलाका ,विवेक नन्द मार्ग,शिव चरण मार्ग,हटिया बांस मंडी होते हुए बलुआ घाट पहुंचे और आरती देखि थी । आरती के पहले भजन और फ़िर आरती शुरू हुई पहले अगर बत्ती से फ़िर एक दीपक फ़िर ५ दीपक ,उसके बाद शंख,वस्त्र ,फूल,चंवर,मोरपंख,वगैरा से भगवान् की आरती की गई।आरती के दौरान भजन हो रहा था और उस भजन पर लोग झूमते रहे नाचते रहे और कृष्ण भक्ति मे लीं रहे। इस फोटो मे भगवान् को 56 भोग का प्रसाद आप देख सकते है। ये कुछ फोटो भाभी के कजिन के घर की है जिन्होंने जन्माष्टमी सजाई थी। यहाँ पर राधा और कृष्ण झूले पर बैठे थे और एक सिल्वर डोरी स...