Posts

Showing posts with the label # ब्लैक टी # ग्रीन टी # चाय #ट्रेन #यूनिवर्सिटी #शॉपिंग #फ़्लाइट

चाय और हम

अधिकतर लोगों की सुबह की शुरूआत चाय से ही होती है । अब इसमें नया कुछ नही है। पर हाँ हमारा और चाय का बड़ा ही पुराना नाता है । जब हम छोटे थे तब तो हम कभी कभार ही चाय पीते थे पर जैसे जैसे हम बड़े होते गये वैसे वैसे हमारा चाय का शौक़ भी बढ़ने लगा पर उन्हीं दिनों हुई एक घटना ने जिसमें पूरी की पूरी गरम चाय हमारे पैरों पर गिर गई थी और हम बहुत जल गये थे तो डर से कुछ दिनों के लिये हमने चाय पीना छोड़ दिया था । पर ज़्यादा दिन तक हम चाय से अलग नहीं रह पाये और दोबारा चाय पीना शुरू कर दिया था । 😋 ख़ैर हम बड़े होते गये और हमारा चाय का शौक़ भी बढ़ता गया। वैसे हमारे घर में शाम चार बजे की चाय का समय बिलकुल निश्चित था क्योंकि पापा के आने के बाद परिवार के सब लोग एक साथ चाय पीते थे। और दुनिया भर की बातें होती थी । और इम्तिहान के दिनों मे पढ़ाई करते हुये घर के बने हुये आलू के चिप्स और चाय का सेवन अलग ही मजा देता था ।रात मे पढ़ाई के लिये जागने मे चाय बड़ी मदद करती थी । क्यूँ ग़लत तो नहीं कह रहे है ना । जब यूनिवर्सिटी पहुँचे तो हमारी चाय की साथी हमारी मम्मी बनी । हमारा और उनका चाय का साथ खूब चला । ज...