पांडव केव्ज ( pandav caves)
जब हमे इस केव के बारे मे पता चला तो हमे जरा आश्चर्य भी हुआ था कि गोवा मे गुफा । । और वो भी पांडवों की । तो ये तय हुआ किसी दिन केव यानी गुफा को देखने भी जायेंगे । ये पांडव केव्ज रिवोना मे स्थित है और रिवोना panjim से ७० - ७५ कि . मी दूर है । पर मडगांव से पास है करीब ३० - ४० कि . मी . । तो एक दिन चल दिए हम लोग रिवोना मे पांडव केव्ज देखने । और ये ७० कि . मी . तय करने मे करीब डेढ़ से दो घंटे लग जाते है वैसे अगर कार का चालक ज्यादा तेज हो तो भी करीब - करीब इतना ही समय लगता है क्यूंकि रिवोना कि सड़क जरा पतली है और चूँकि उधर mines है इसलिए उस रास्ते पर ट्रक बहुत चलते है । अगर आप दोपहर मे उस रास्ते जायेंगे तो सड़क पर लोग कम ही दिखते है । बस बीच - बीच मे कोई ट्रक आते - जाते दिखते है । खैर जब रिवोना पहुंचे तो पांडव केव के बारे मे लोगों से पूछा तो एक बुड्डे से आदमी ने मुख्य सड़क से नीचे जाने वाली पगडण्डी की ओर इ...