वेलेन्टाईन डे यानी खतरे की घंटी
आज वेलेन्टाईन डे है यानी प्यार करने वालों के लिए खतरे की घंटी। पिछले तीन-चार दिनों से हर प्रदेश मे अलग -अलग तरह से लड़के-लड़कियों को आपस मे मिलने से रोकने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे है। भोपाल मे जहाँ बजरंग दल के लोग कहते है कि वो आज के दिन जहाँ भी किसी प्रेमी जोड़े को देखेंगे तो उनके माता-पिता को बुलाकर उनकी वहीं शादी करा देंगे, तो उत्तर प्रदेश मे ये कहा जा रहा है कि अगर कोई भी लड़का-लड़की घूमते हुए दिखेंगे तो उनका मुंह काला करके घुमाया जायेगा । भोपाल मे जहाँ एक तरफ़ बजरंग दल लोगों को घर मे रहने की धमकी दे रहा है वहीं भोपाल मे महिलाओं ने एक गदा धारी सेना भी बनाई है प्यार को बचाने की । इस गदा धारी महिला सेना का कहना है की वो प्रेमी जोडों को बजरंग दल से बचाने और मुहब्बत को जिंदा रखने के लिए सारे शहर मे घूमेंगी । तकरीबन हर साल कोई ना कोई दल धमकी देता है ,दुकानों मे तोड़-फोड़ करता है ,लड़के-लड़कियों की पिटाई करते है पर आख़िर क्यों । जहाँ हर जगह आज के दिन रोक-टोक है वहीं गोवा के अखबार वेलेन्टाईन डे सेलिब्रेशन के लिए व...