Posts

Showing posts with the label #मेंहदी #सावन #त्योहार #नागपंचमी #गुड़ियाकात्योहार #झूला #श्रावण #

सावन में मेंहदी

सावन या श्रावण मास शुरू हो गया है । सावन मतलब मेहंदी ,हरियाली तीज का त्योहार ,नागपंचमी,गुड़िया का त्योहार ,झूला और बारिश की फुहारें । सावन आये और हम मेंहदी ना लगाये ऐसा नहीं हो सकता है । बचपन में हम लोगों के यहाँ हरियाली तीज नहीं मनाते थे । पर गुड़िया के त्योहार वाले दिन से एक दिन पहले हम लोग मेंहदी ज़रूर लगाते थे ।नागपंचमी में सांप को दूध पिलाने का चलन था क्या अभी भी है और इसलिये सपेरे अपने झोले में नाग बाबा को लाते थे ( वैसे दिल्ली में भी बहुत साल तक सपेरे साँप लाते थे नागपंचमी के दिन ) और गुड़िया के दिन तो हम लोगों के घर से थोड़ी दूर पर मेला भी लगता था । 😊 जब हम छोटे थे तो सावन का खूब इंतज़ार करते थे क्योंकि तब सिर्फ़ सावन में ही हम मेहंदी लगाते थे । और आजकल की तरह तब इतने मेहंदी लगाने वाले नहीं होते थे और ना ही बाज़ार में मेहंदी के कोन वग़ैरह मिला करते थे । तब तो ताज़ी ताज़ी मेहंदी तोड़ी जाती थी और घर पर ब्रजवासी ( हम लोगों का सेवक ) सिल पर मेंहदी पीसता था और तब हम और हमारी दीदी बडे जतन से लगाते थे पर हम लोगों की मेहंदी में वैसा गाढ़ा लाल रंग नही आता था हाँ थोड़ा हल्का लाल रंग...