Posts

Showing posts with the label #रेडियो #विविध भारती #सिलोन # बिनाकागीतमाला #एफ एम #रेडियो मिर्ची # रेडियो सिटी

सबका साथी रेडियो

कल अपनी एक दोस्त की फ़ोटो पर हमने कमेंट किया था बिनाका समाइल और उसी से ये पोस्ट बनी है। रेडियो एक ऐसा साथी जिसने हर किसी का हर समय साथ निभाया । साठ सत्तर के दशक मे तो रेडियो ही एकमात्र मनोरंजन का साधन था । अख़बार के अलावा यहीं पर समाचार सुनने को मिलते थे। शुरू मे तो विविध भारती और रेडियो सिलोन और एक शायद रीजिनल स्टेशन होता था। पहले पूरे दिन रेडियो भी नहीं आता था। उसका समय निर्धारित था । विविध भारती सुबह छ: बजे शुरू होता था सात बजे पुरानी फ़िल्मों के गाने बजते और नौ बजे उस समय के नये गाने बजते साढ़े नौ बजे ख़त्म हो जाता था ,फिर बारह बजे शुरू होकर तीन बजे ग़ैर फ़िल्मी गानों के साथ ख़त्म हो जाता था और फिर शाम छ: बजे से शुरू होकर सात बजे फ़ौजी भाइयों के लिये कार्यक्रम , रात नौ बजे हवा महल, रात दस बजे छाया गीत से समाप्त होता था । वैसे बाद मे ग्यारह बजे रात मे आपकी फ़रमाइश कार्यक्रम भी आने लगा था । रविवार को सुबह बच्चों का कार्यक्रम भइया और दीदी का , दोपहर मे किसी फ़िल्म की कहानी आती थी और गीतों भरी कहानी और अन्य कार्यक्रम आते थे। रेडियो सिलोन की बिनाका गीत माला कौन भूल सकता है। अमीन...