Posts

Showing posts with the label काजू फेनी

गोवा कार्निवाल के कुछ विडियो

वैसे तो गोवा मे कार्निवाल को बीते बहुत दिन हो गए है पर चूँकि उस समय हम विडियो नही लगा पाये थे(अपलोड करना था ना ) इसलिए आज लगा रहे है। असल मे पंजिम के कार्निवाल का विडियो ज्यादा अच्छा नही आया था । पर गोवा मे पंजिम के अलावा वास्को,मडगांव,मे भी कार्निवाल का जश्न मनाया जाता है। ये कार्निवाल वास्को मे हुआ था। पंजिम की तरह वास्को मे भी कार्निवाल की काफ़ी धूम रही थी। तीन विडियो है इसलिए देखने मे थोड़ा धैर्य रखना पड़ सकता है। :) इस विडियो मे किंग मोमो अपनी लोकल क्वीन और एक विलायती क्वीन के साथ दिखाई दे रहा है । वैसे ये विडियो थोड़ा डार्क आया है। इस विडियो मे तोडी बनाई जा रही है। तोडी विनेगर यहां का ख़ास तरह का सिरका होता है। इस विडियो मे लोकल डांस के साथ-साथ काजू फेनी कैसे बनाते है ये दिखाया जा रहा है।