Posts

Showing posts with the label #कबूतर # हॉस्पिटल # गोवा # अरूनाचल प्रदेश # स्पाइकस

कबूतर से नुक़सान भी हो सकते है ।

कबूतर जिन्हें शान्ति का प्रतीक माना जाता है और कबूतर को संदेशवाहक भी माना जाता है । पहले तो इतनी ज़्यादा संख्या में कबूतर नहीं होते थे पर धीरे धीरे कबूतरों की संख्या बढ़ती जा रही है । अब तो बहुत जगहों जैसे कुछ तिराहों पर ,फ़्लाई ओवर पर ,कबूतर को खिलाने के लिये बाक़ायदा दाना भी मिलता है और लोग कार ,स्कूटर रोक कर दाना ख़रीदते है और कबूतरों को खिलाते है । आजकल तो कबूतर कुछ ज़्यादा ही दिखने लगे है । अब पहले तो घर या खिड़की पर कबूतर का बैठना अच्छा नहीं माना जाता था । ऐसा माना जाता था कि कबूतर के बोलने से मनहूसियत आती है । पर अब हालात बदल गये है । हम चाहें या ना चाहें कबूतर घर की खिड़कियों ,ए.सी. ,और बालकनी में आ ही जाते है । जब भी कबूतर आते तो हम लोग चावल वग़ैरा भी डाल देते थे । वैसे गोवा और अरूनाचल मे भी हम कबूतरों को खूब दाना डालते थे पर कभी ऐसा नहीं लगा था कि हम इन्हें अपने घर नहीं आने देगें । जब हमने घर बदला तो बड़े शान से बालकनी में गमले लगाये और कबूतरों के आने पर ख़ुश भी हुये पर तब ये नहीं सोचा था कि कबूतरों से कोई नुक़सान भी हो सकता है । शुरू शुरू मे जब गमले में कबूतर ने अण्डा दि...