Posts

Showing posts with the label #फल #सब्ज़ी #आम #जामुन #पपीता #तरबूज #खरबूज #अमरूद #इलाहाबाद #

मिलावट की इंतहा

मिलावट का ज़माना है जी । कुछ ग़लत तो नहीं कह रहें है ना । आजकल तो हर खाने पीने की चीज़ में मिलावट होने लगी है । चीनी ,चावल,मसाले ,घी,तेल हर चीज़ में मिलावट होने लगी है ।समझ नहीं आता है कि खायें तो क्या खायें । अब ऐसा नहीं है कि पहले ऐसी बातें नहीं होती थी । पहले भी कभी दूध में तो कभी खोये (मावा ) में मिलावट होने की ख़बर आती थी । और कभी कभार मसालों में कुछ कुछ मिला होने की ख़बरें आती थी । पर फल और सब्ज़ी में कम से कम मिलावट की बात नहीं होती थी । पर आजकल तो ऐसा लगता है कि फल और सब्ज़ियों में सबसे ज़्यादा मिलावट होने लगी है । कैमिकल्स की मदद से पकाया हुआ केला हो या ज़रूरत से ज़्यादा मीठा ख़रबूज़ा और तरबूज़ा । जाड़े में मिलने वाला अमरूद बाहर से हरा और अन्दर से बिलकुल गुलाबी होता है और जिसे बेचने वाले इलाहाबाद का अमरूद कहकर धड़ल्ले से बेचते है । अब इलाहाबाद के सारे के सारे अमरूद तो अन्दर से गुलाबी नहीं होते है । जबकि बाहर से लाल ज़रूर होते है । हमेशा नही पर कभी कभी जब जामुन को थोडी देर पानी में भिगा देते है उसमें से नीला सा रंग निकलता है । हमें अच्छे से याद है कि पहले तरबूज़ा ,ख़रबू...