Posts

Showing posts with the label उड़ीसा

मिलिए फैबुलस फाइव ऑफ़ माई होम (fabulous five of my home )

Image
आज महिला दिवस के दिन हम आप सबको अपने घर की फैबुलस फाइव से मिलवाते है । क्योंकि इन पांचों के बिना हमारा घर मैनेज करना मुश्किल है । और इनमें से एक दिन भी जब कोई नही आता है तो घर मे उलट-पलट हो जाता है । इसीलिए आज का महिला दिवस इन्ही को समर्पित । तो चलिए सबसे पहले मिलिए सनीला से । ये वैसे तो रहने वाली उड़ीसा की है पर पिछले कई सालों से यहाँ गोवा मे रह रही है । हमारे घर मे बने क्वार्टर मे रहती है । और सनीला के २ बच्चे है एक ढाई साल की बेटी और एक सवा साल का बेटा । सनीला हमारे घर मे सुबह और रात का काम करती है । सनीला को बस एक बार जो भी सिखा देते है फ़िर वो भूलती नही है । और फटाफट काम करती है । साथ ही खाना भी बहुत स्वादिष्ट बनाती है । और ये है रतन बी जो की हैद रा बाद की रहने वाली है । रतन हमारे घर मे झाडू-पोंछा का काम करती है । रतन के ३ बच्चे है और तीनों ही स्कूल जाते है । रतन कई घरों मे काम करती है और इस लिए हम उसे तूफान मेल कहते है क्योंकि वो काम बहुत जल्दी-जल्दी करती है । रतन बस अपने काम से काम रखती है । और ये अंजलि है जो बेलगाम ...

आई.आई.एम. और दोगुनी फीस

सरकार ने पहले ४ आई . आई . टी आंध्र प्रदेश , राजस्थान , बिहार , हिमाचल मे और एक आई . आई . एम . शिलोंग मे खोलने की बात कही थी । भारत के अलग -अलग शहरों मे अब और ४ नए आई.आई.टी. और ६ नए आई.आई.एम.खोले जायेंगे। ये ४ आई . आई . टी . -- उड़ीसा , मध्य प्रदेश , गुजरात , और पंजाब मे और ६ आई . आई . एम . -- जम्मू - काश्मीर , तमिल नाडू , झारखण्ड , छतीसगढ़ , उत्तराखंड और हरियाणा है। अभी लोग आई.आई.एम और आई.आई.टी. खुलने की खबर से खुश हो ही रहे थे कि कल शाम को आई.आई.एम.अहमदाबाद ने पी.जी.पी.के कोर्स की फीस भी बढ़ा दी। पहले जहाँ आई.आई.एम मे पढने वाले छात्र को दो साल की फीस साढ़े चार लाख देनी पड़ती थी वहीं अब ये फीस बढाकर ११.५ लाख कर दी गई है।पहले दोनों साल की फीस मे ज्यादा अन्तर नही था पहले साल दो लाख और दूसरे साल ढाई लाख होती थी। पर अब ११.५ लाख की फीस मे पहले साल ५ लाख और दूसरे साल साढ़े ६ लाख फीस भरनी पड़ेगी। अब आई.आई.एम.मे पढने के लिए तो आम तौर पर student लोन लेते ही है। और आई.आई.एम . से पास करने पर student को नौकरी भी खूब अच्छी यानी मोटी रकम वाली मिलती है। अब आजकल त...