Posts

Showing posts with the label #कांवड़ #काँवरिया #हरिद्वार #गंगोत्री #दिल्ली #

सावन में कांवड़

आजकल सावन के महीने में कांवड़ और कांवड़ियों का बहुत अधिक प्रचलन सा हो गया है । पहले कांवड़ियां बहुत कम होते थे । सावन के महीने में साधु महात्मा या बहुत ही ज़्यादा धार्मिक लोग ही कांवड़ लेकर जाते थे और हरिद्वार , गंगोत्री से गंगाजल लाकर शिव जी पर चढ़ाते थे । पहले कांवड़ लेकर जाने वाले नंगे पैर चलते थे । और बम बम भोले की जय कहते हुये चलते जाते थे । पर धीरे धीरे ये इतना अधिक प्रचलित हो गया है कि अब तो ट्रक के ट्रक भर कर कांवडियां जाते है । और इतना ज़ोर का म्यूज़िक बजाते है कि कुछ पूछिये मत । और अब तो सरकार भी जगह जगह इनके रूकने और खाने पीने का इंतज़ाम करती है । दिल्ली में तो बाक़ायदा हर थोड़ी दूरी पर काँवरिया शिवर बने हुये है जहाँ ये लोग रूकते है । सड़क के एक तरफ़ डोरी लगाकर इनके चलने के लिये अलग से रास्ता सा बना दिया गया है । और काफ़ी संख्या में पुलिस भी तैनात रहती है । हमें याद नहीं कि हमने पहले इनका नाम सुना था । सबसे पहली बार शायद १९९९ में कांवड़ के बारे में हमने अपने पतिदेव के एक ड्राइवर से सुना था क्योंकि वो छुट्टी ले रहा था क्योंकि वो हरिद्वार जा रहा था कांवड़ लेकर । खैर बात आ...