Posts

Showing posts with the label #क्रिसमसट्री #केक #म्योराबाद #गिफ़्ट #चर्च #गिरजाघर #सांताक्लॉज़ #क्रिसमस

क्रिसमस और बड़ा दिन

बचपन से लेकर आज तक हम क्रिसमस मनाते चले आ रहे है । और हर साल पूरे जोश के साथ क्रिसमस ट्री सजाना , गिफ़्ट ख़रीदना और केक और पार्टी मतलब स्पेशल खाना । वैसे पहले तो लोग क्रिसमस कम मनाते थे पर अब तो हर कोई क्रिसमस मनाता है जो कि एक तरह से अच्छी बात है । पहले सिर्फ़ चर्च या जो क्रिसचियन होते थे उन्हीं के घर वग़ैरा सजते थे पर अब तो हर मार्केट में क्रिसमस का जोश दिखाई देता है । बाक़ी त्योहारों की तरह हम क्रिसमस भी मनाते है । दरअसल इसका भी एक कारण है । जब हम छोटे थे तो हम लोग म्योराबाद जो कि एक ज़माने में ईसाई बस्ती भी कही जाती थी वहाँ रहते थे । जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है ईसाई बस्ती वो इसलिये कि वहाँ पर सारे घर ईसाइयों के थे बस दो चार घर ही हिन्दुओं के थे । बहुत ही छोटा सा मोहल्ला था और गिने चुने लोग होते थे । हर कोई सबको जानता था । हालाँकि आज का म्योराबाद बहुत बदल गया है अब तो ये काफ़ी बड़ी और विकसित कॉलोनी बन गई है । जब क्रिसचियन कॉलोनी मे रहते थे तो ज़ाहिर सी बात है हमारी दोस्तें भी क्रिसचियन थी पुतुल ,चीनू ,मीनू और रीना । खूब सबके घर आना जाना और खेलना तथा त्योहार संग संग मनाना ...