Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #वायरस #कवैरंटाईन #मुम्बई #प्रदूषण #कारें #

नीला आसमान , शुद्ध हवा और हम लोग ( सत्रहवां दिन )

अब इसमें कोई शक नहीं है कि कोरोना के चलते सब लोग लॉकडाउन में है । अब जब सारा देश लॉकडाउन में है और सारी जनता घर में है तो ज़ाहिर है कि बाहर सड़क पर एक तो लोग कम है और दूसरे कारें और बसें वग़ैरा तो बिलकुल ही ना के बराबर है । होली के पहले से ही लोगों ने घर से बाहर निकलना थोड़ा कम जरूर कर दिया था । और लोगों ने होली भी नहीं खेली थी । क्योंकि उस समय कोरोना का डर थोड़ा थोडा शुरू रहा था । हमें याद है होली के दो दिन बाद हम मॉल गये थे, जिस वेगास मॉल में लोगों से रौनक़ रहती थी वहाँ एक तरह का सन्नाटा था जो बहुत ही अजीब था क्यों कि उस समय तक दिल्ली वग़ैरा में सिर्फ़ स्कूल ही बंद थे । आजकल अकसर ऐसी ख़बरें पढ़ने को मिल रही है जैसे दिल्ली में यमुना का पानी साफ़ हो गया है । या पंजाब से हिमालय पर्वत दिखाई देने लगा है । या मुम्बई और दिल्ली में आसमान का सुंदर नीला रंग दिखाई देने लगा है । और ये सारी ख़बरें सही है और ये ख़बरें हमें ये सोचने पर मजबूर करती है कि क्या ये जो भी समस्यायें है वो हम इन्सानों नें ही बनाई है । ये बात तो है कि दिल्ली क्या देश के ज़्यादातर हिस्सों में कवैरंटाईन के पहले ...