Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #दहैरमिटेज #परिक्रमा #दिल्लीहाट #चोखीढाडी #रीयूनियन #स्कूल #

रीयूनियन मतलब रिचार्ज

जी हाँ रीयूनियन मतलब साल भर का रिचार्ज कहना ग़लत नहीं होगा क्योंकि जब हम सब स्कूल फ़्रेंड्स मिलते हैं तो हम सब बिलकुल स्कूल गर्ल बन जाते है । वही अल्हड़पन , बेबात ही खिलखिलाना ,बोलना कम और हँसना ज़्यादा । और हर किसी का अपनी बात सुनाने के लिये ज़ोर ज़ोर से बोलना । सोना कम जागना ज़्यादा । वैसे नींद तो सबकी उड़ सी गई थी क्योंकि सबको ये लग रहा था कि कहीं कोई बात मिस ना हो जाये । पिछले कुछ महीनों से इस रीयूनियन की तैयारी चल रही थी । रहने की जगह ढूँढने से लेकर घूमने कहां कहाँ जाना है तो डिनर का ड्रेस कोड क्या हो सब कुछ रोज़ बदलता । कभी चोखी ढाडी का कार्यक्रम बनता तो कभी प्रेसिडेंट हाउस तो कभी दिल्ली हाट का प्रोग्राम बनता । पर जब सब लोग गेसट हाउस में इकट्ठा हुये तो हर कोई बस एक साथ ही रहना चाहता था । और हर लम्हे को पूरी तरह से जी लेना चाहता था । एक महीने पहले रहने की जगह द हैरमिटेज को फ़ाइनल किया गया और परिक्रमा जो कि कनॉट प्लेस का रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट है को भी बुक किया गया क्योंकि बीस लोगों के लिये तो पहले से बुकिंग करनी पड़ती है वरना मुश्किल हो जाता वहाँ डिनर करना । पर जब हम सब लाल...