Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #वायरस #कवैरंटाईन #इडली #दोसा #चाट #जलेबी #पकौड़ी #खाना #प्रांत#

हर किचन कुछ कहता है (लॉकडाउन २.० ) नवाँ दिन

हम सब कभी ना कभी जरूर कुछ स्पेशल बनाने किचन में तो जाते ही है पर इस लॉकडाउन ने तो हर रोज़ ही स्पेशल बना दिया है । किसके किचन में नाश्ते में क्या पक रहा है या लंच में किसने क्या खाया या फिर डिनर में कौन क्या बनायेगा । अब लॉकडाउन से पहले तो ये हमें पता ही नहीं होता था पर लॉकडाउन के चलते आजकल रोज़ नई नई खाने की डिशेज देखने को मिल रहीं है । ऐसा नहीं है कि लोग पहले खाना नहीं बनाते थे पर अब खाना बनाने में एक अलग तरह का मजा आने लगा है क्योंकि हर रोज़ नाश्ता - खाना बनाने के बाद उसकी फ़ोटो खींचकर जब तक अपने कुछ वहाटसऐप ग्रुप पर ना डाली जाये तब तक मजा नहीं आता है । यूं तो सभी अच्छे कुक है पर आजकल सबकी पाक कला कुछ ज़्यादा ही उभर कर आ रही है । और इसका अब सबको पता भी चल रहा है वरना जब तक कोई किसी के घर ना जाये तब तक पता नहीं चलता था कि वो पाक कला में कितना निपुण है । 🤓 अब हमें ही देखिये किचन से दस फ़ीट की दूरी रखने वाले पर आजकल कुछ ना कुछ बना ही रहें है । और हम भी कुछ कुछ नया ट्राई करते रहतें है । कभी नाश्ते में जलेबी पकौड़ी तो कभी लंच मे बिरयानी तो कभी डिनर में खिचड़ी तैहरी । हँसिय...