Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #कवैरंटाईन #वायरस #हैल्पर #कामवाली #लॉकडाउन #

हमारे काम वाले हैल्पर हमारी शान ( लॉकडाउन २.० ) चौथा दिन

आजकल देश में कोरोना के कारण जो स्थिति है मतलब ये लॉकडाउन या कवैरंटाईन जिसके कारण हम लोगों को घर में रहना पड़ रहा है और घर का सारा कामकाज भी करना पड़ रहा है । अभी तो पच्चीस छब्बीस दिन ही हुये है। वैसे तो अभी लॉकडाउन २.० तो ३ मई तक है ही मतलब दोनों लॉकडाउन मिलाकर तो सवा महीना हो ही जायेगा । और अभी आगे और कितने दिन ये सब चलेगा कहना मुश्किल है । फिलहाल तो हम सभी लोग काम करने के लिये दिमाग़ी तौर पर तैयार है वरना तो एक दिन काम करना मुश्किल हो जाता । और जिस तरह हम लोग ये काम मजबूरी और फिलहाल जोश में कर रहें है । और अपना किये काम से हम सब खूब ख़ुश भी हो रहें है । पर हमें पक्का पता है कि जिस दिन लॉकडाउन से पाबंदी हटेगी उस दिन सबसे पहले हम सब चैन की साँस लेंगें । कि चलो अब इस कामकाज से छुट्टी मिली । 😊 हम लोग तो लॉकडाउन की मजबूरी की वजह से काम कर रहें है पर जो हमारे घरों में काम करने आती है वो भी मजबूरी के तहत ही काम करने आती है । और उनके काम पर आने से हम लोगों को एक तरह की निश्चिंती सी भी रहती है । अरे मतलब काम का कोई टेंशन नहीं रहता है ना । आजकल इन हैल्परों को लेकर हमारे एक ग्रुप...