द ग्रेट वॉल ऑफ़ चाइना
चलिये गरमी की छुट्टियाँ है तो कही घूम घुमा कर आते है। पिछले साल इन्हीं दिनों हम चीन घूमने गये थे वैसे गरमी का मौसम चीन जाने के लिये बिलकुल भी ठीक नहीं होता है क्योंकि वहाँ भी अपने यहाँ जैसी ही गरमी पड़ती है। हाँ जब बारिश हो जाती है तब मौसम कुछ सुधर जाता है। ख़ैर अब चीन जाये और ग्रेट वॉल ना देखे ऐसा कैसे हो सकता है। तो अपनी उसी यात्रा मे हम द ग्रेट वॉल ऑफ़ चाइना भी देखने गये थे ।अब ग्रेट वॉल ऑफ़ चाइना के बारे मे तो हम सबने पढ़ा ही है । बीजिंग से बस से एक या डेढ़ घंटे मे वहाँ पहुँच जाते है । जैसे जैसे जगह के नज़दीक पहुँचने लगते है तो दूर दिखने वाली हर पहाड़ी पर एक कुछ काली या सिलेटी से रंग की लाइन सी दिखना शुरू हो जाती है। और उससे पता लगने लगता है कि जल्द ही हम वहाँ पहुँचने वाले है । यहाँ पर ४० या ४५ युऑन ( चाइनीज़ करेंसी ) का टिकट लगता है । गेट से अन्दर जाने के बाद थोड़ा आगे बढ़ने पर एक पत्थर पर कुछ चीनी भाषा मे लिखा दिखता है और यहाँ से जैसे ही दाहिनी तरफ़ देखते है तो दूर बहुत ऊपर तक सिर्फ़ सीढ़ियाँ और दीवार दिखाई देती है । शुरू मे लगता है कि इतनी सीढ़ियाँ तो चढ़ ही सकते है। पर जब...