Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #कवैरंटाईन #लॉकडाउन #सोशलडिसटेंसिंग #वायरस #

ये तो होना ही था ( लॉकडाउन २.० ) अट्ठारहवां दिन

वैसे तो लॉकडाउन २.० ख़त्म होने में एक और दिन बाक़ी है पर कल ही ये ख़बर भी आ गई कि पूरे देश में लॉकडाउन दो और हफ़्तों के लिये बढ़ाया जा रहा है । यानि की सोमवार मतलब ४ मई से अगले पन्द्रह दिन तक के लिये । अब इस लॉकडाउन के बढ़ने की तो हम सबको उम्मीद भी थी और पता भी था । क्यों कि जिस तरह कोरोना फैल रहा है उसको देखते हुये तो लॉकडाउन को बढ़ना ही था । जब लॉकडाउन के चलते रोज़ नये मरीज़ों की संख्या बढ रही है । पर क्यूँ बढ रही है । ये पता नहीं । कई बार तो सोशल डिसटेंसिंग भी कहीं कहीं दिखाई नहीं देती है । क्यों क्या आपको ऐसी उम्मीद नहीं थी । पर हमें तो पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि यक़ीन भी था । लॉकडाउन २.० तक तो हम लोग घर में रहने के आदी हो गये है पर हम लोगों की कारें बेचारी पार्किंग में खडे -खडे बोर हो रहीं होंगीं । अब कार से जाये भी तो कहाँ जाये । जब घर से बाहर जाने पर ही पाबंदी है तो कार को कहाँ घुमाया अरे मतलब चलाया जाये । ज़्यादा से ज़्यादा सब्ज़ी ख़रीदने या पेट्रोल पंप तक । वैसे इस तीसरे लॉकडाउन में शायद लोगों को कुछ बाहर निकलने का मौक़ा मिले क्योंकि कुछ जगहों पर लोगों को रियायत दी ...