Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #हेयरकलर #कोरोना #लॉकडाउन #कवैरंटाईन #

जानी ये बाल धूप में नहीं ......😄( लॉकडाउन ३.०) छठां दिन

क्या आप आगे की लाइन बता सकते है । अच्छा चलिये हम ही बता देते है । जानी ये बाल धूप में नहीं लॉकडाउन में सफ़ेद किये है । 😃 आज से पहले आपने ये मुहावरा बहुत बार और बहुत मौक़ों पर सुना होगा कि बेटा ये बाल हमने धूप मे सफ़ेद नहीं किये है । पर लॉकडाउन में हमने ये मशहूर मुहावरा बदल दिया है क्योंकि आजकल हमने अपने बालों को कलर करना बंद कर रखा है । अब बात वही है कि इस कोरोना के कारण हुये लॉकडाउन में हम लोग बहुत कुछ नया ट्राई कर रहे है तो हमने सोचा कि चलो ये भी करके देख लिया जाये । अब वैसे भी आजकल वो वाली फीलिंग अंदर भर गई है कि कुछ तो करना है । वैसे हमने तो अपने बालों पर बहुत अत्याचार किये भी है । बहुत ज़ुल्म ढाये है । तो सोचा समय और मौक़े का फ़ायदा उठाया जाये । और बालों पर कुछ रहम फ़रमाया जाये । इसीलिये बालों को कलर करना छोड़ दिया और चंपी तेल मालिश शुरू । 🤓 और किसने किसन धूप में नहीं लॉकडाउन में बाल सफ़ेद किये हैं । 😜