Posts

Showing posts with the label चैंग

टाई पहनने का नया ishtyle :)

Image
आप किस सोच मे पड़ गए कि भला टाई पहनने का भी कोई नया style हो सकता है क्या । तो भाई आजकल तो जो न हो जाए वो थोड़ा है । वैसे इस ishtyle को देखने से पहले तो हम भी यही समझते और जानते थे कि टाई पहनने का सिर्फ एक ही style है जिसे हमने और आपने अपने घर के लोगों को जैसे बाबा,पापा,भइया ,चाचा मामा,और पतिदेव को टाई बांधते देखा है । पर आजकल जैसा कि हर रोज एक नया फैशन देखने को मिल रहा है तो भला टाई बाँधने वाले कैसे पीछे रहते सो आप भी देखिये ये नया टाई बाँधने का ishtyle और पसंद आए तो आजमा के भी देख सकते है । :) ये इंडियन आइडल के प्रस्तुत करने वाले चैंग और हुसैन है और साथ ही एक प्रतियोगी रेमो भी है और ये अनोखा टाई बाँधने का ishtyle इन्ही का है । तो आप का क्या ख़्याल है इस नए ishtyle के बारे मे । :)