क़िस्सा ऐ सरकार
आजकल कोरोना की ख़बर के साथ साथ पूरे समय राजस्थान की ख़बरें भी दिखाई जा रहीं है । वैसे हम कोई राजनीति के ज्ञाता तो नहीं है पर थोड़ी बहुत समझ आती है । अजीब तरह की राजनीति आजकल होने लगी है । एक अच्छी खासी चल रही सरकार को कुछ लोग अचानक गिराने की कोशिश करते है । और सफल भी हो जाते है । नेताओं का पहले तो फिर भी कुछ ईमान धर्म होता था पर आजकल के नेता तो बस । जहाँ चंद करोड़ दिखे बस उधर ही चल पड़े । पहले तो ख़रीद फ़रोख़्त छुपा छुपी होती थी पर अब तो जग ज़ाहिर रहती है । आजकल तो राजनीति बिलकुल मंडी की तरह होती जा रही है । जो ज़्यादा बोली लगा ले । वो चाहे मध्य प्रदेश हो या राजस्थान । क्या सिंधिया क्या पायलेट । सब मौक़ा परस्त । और मजे की बात कि इस सरकार गिराने और बचाने में सारे नेता कोरोना को बिलकुल ही भूल जाते है । ना किसी को कोरोना का डर ना ही सोशल डिटेंसिंग ।