तेरहवाँ हैबिटैट फ़िल्म फ़ेस्टिवल
१७ मई से २७ मई तक इंडिया हैबिटैट सेंटर में तेरहवाँ हैबिटैट फ़िल्म फ़ेस्टिवल मनाया जा रहा है जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों की कुछ चुनी हुई फ़िल्में दिखाई जा रही है । इसके अलावा शशि कपूर और श्री देवी की फ़िल्में श्रद्धांजली के तौर पर दिखाई जा रही है । इसमें टिकट या रजिस्टेशन सिर्फ़ ऑनलाइन ही बुक होता है और ये बिलकुल नि:शुल्क होता है । और जैसे ही बुक होता है फ़ौरन ई-मेल आ जाता है। वहाँ काउंटर या तो इसी ई-मेल का प्रिंट आउट दिखाना पड़ता है या फिर फोन पर आया हुआ ई -मेल दिखाना पड़ता है और तब वो फ़िल्म का टिकट देते है जिसके बाद ही हॉल मे जा सकते है । हम लोगों ने भी कई फ़िल्मे बुक करी पर कुछ फ़िल्मों को हम बुक नहीं कर पाये क्योंकि फ़ेस्टिवल का पता हमें ज़रा देर में चला था । चलिये एक - दो फ़िल्मों के बारे में बताते है । रविवार को हम ने मलयालम फ़िल्म आलोरूकम देखी जो काफ़ी अच्छी लगी । इस फ़िल्म में एक पिता अपने उस बेटे को ढूँढता है जो सोलह साल पहले घर छोड़कर चला गया था । और किस तरह घायल अवस्था में पिता एक हॉस्पिटल में पहुँचता है । जहाँ की डाक्टर सीता उसका इलाज तो करती है साथ ही अपने पत्रका...