Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #वायरस #कवैरंटाईन #लॉकडाउन #कुकिंग #खानाबनाना #

किचन में काम करना हुआ आसान ( लॉकडाउन २.० ) तेरहवाँ दिन

अब कोरोना के कारण हुये लॉकडाउन को एक महीने से ज़्यादा हो गया है और इतने दिन लगातार सारे काम ख़ुद से करते हुये जहाँ हम लोग एक्सपर्ट हो गये है वहीं किचन के काम को कुछ हद तक आसान भी बना लिया है । बात तो वही है कि जब सब कुछ हमें ही करना है तो पूरा समय किचन में ही तो नहीं बिताना है ना । क्योंकि अगर पूरा समय किचन मे रहेंगे तब तो ज़ाहिर सी बात है कि हम लोग थक कर चूर भी होंगे और किचन से दूर भी भागेंगे । एक तो आजकल सिरे से सारा काम करना और फिर रोज़ किचन में सारा समय खाना बनाने में लग जाये तब तो हो चुका हमारा कल्याण । 😛 वैसे हम पहले ये सब काम नहीं करते थे और अगर किचन में ज़्यादा काम करने लगो तो पतिदेव और बेटे भी हल्ला करते है कि क्या आप हर समय किचन में कुछ करती रहती है । हर समय काम ही करती रहती है । तो उसी लिये हमने ये सब करना शुरू किया जिससे किचन में पूरे समय सिर्फ़ खाना ही हम ना बनाते रहें । उससे अच्छा है कि उस बचे हुये समय का सही इस्तेमाल करें । वैसे भी जब से कोरोना आया तब से सब्ज़ी ख़रीदने के बाद से काम बहुत बढ गया है । पहले सब्ज़ी ख़रीदो फिर उसे भिगोओ फिर उसे धो फिर सब्ज़...