Posts

Showing posts with the label #दिल्ली #कोरोना #बारिश #पकौडी #ननबरिया #नोनबरिया #बरसात #इलाहाबाद #

बारिश और ननबरिया 😛

आज सुबह से बारिश हो रही थी तो हमने सोचा कि आज पकौडी ना बनाकर ननबरिया बनाई जाये । और यक़ीन मानिये खाकर मजा़ आ गया । 😝 अब जैसे बारिश और पकौड़ी का सम्बन्ध है ठीक उसी तरह बारिश और ननबरिया या नोनबरिया का भी सम्बन्ध है । आम तौर पर ज़्यादातर लोग जब बारिश होती है तो बेसन और प्याज़ की पकौड़ी बनाते और खाते है । हम लोग भी जब तब पकौडी बनाते और खाते है पर बरसात में ननबरिया खाने का भी अपना ही मजा है । हम लोगों के घर में बारिश मे ननबरिया बनने ,बनाने और खाने का भी चलन है । एक ज़माने में इलाहाबाद में जहाँ बारिश शुरू होती थी और अगर हम सब लोग घर में होते थे तो सबकी फ़रमाइश ननबरिया खाने की होती थी और आवाज़ लगाई जाती ब्रजवासी, सोम ( घर के सेवक ) ननबरिया बनाओ और बस ननबरिया छनना शुरू हो जाती थी । 😋 वैसे हम भी बारिश में ननबरिया जरूर बनाते और खाते है । असल में ननबरिया और पकौडी में बस फ़र्क़ ये है कि ननबरिया आटे में बनती है और पकौडी बेसन में । और दूसरा कि इसमें आलू ज़्यादा पड़ता है । पर स्वाद दोनों का ही ग़ज़ब होता है । 😋😋