सेक्रेड गेम्स
सेक्रेड गेम्स इस नाम का शो नैटफिलकस पर आया है । जिसमें सैफ़ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी ,राधिका आपटे , सुरवीन चावला ,पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार है । जिनके अभिनय की जितनी तारीफ़ करें कम है । इसमें सैफ़ अली खान ने एक सरदार के रोल में और नवाजुद्दीन एक गैंगस्टर के रोल में बहुत ही अच्छी एक्टिंग की है । राधिका आपटे हमें कुछ ख़ास पसंद नहीं आई । हाँ ठीकठाक है । पर हाँ राजऋी देशपांडे ने अच्छी एक्टिंग की है । काटेकर के रोल में जितेन्द्र जोशी ने तो कमाल की एक्टिंग की है । नैटफिलकस पर इंगलिश सीरियल और शो तो हम बहुत समय से देख रहे है पर हिन्दी वाला ये पहला शो देखा है । वैसे हिन्दी में पहले भी सीरियल बने है मगर हमने देखे नहीं है पर चूँकि इस शो को अनुराग कश्यप ने बनाया है इसलिये इस शो को हमने देखा । इस शो के चार सीज़न है और हर सीज़न में आठ एपिसोड है । और हर एपिसोड एक घंटे का होता है । शो में ऊपर चेतावनी लिखी आती है कि इसमें वॉयलेंस , सेकस और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है । देखना ना देखना आपकी मर्ज़ी । वैसे ये अच्छा है कि चेतावनी लिखकर सब दिखा दो । नैटफिलकस में एक अच्छाई है कि चाहे अंग्रेज़ी...